Bhind,MP: नशे में तालाब में कुदा दी कार,एक की मौत

भिंड। बीती रात एक तेज रफ्तार कार स्थानीय गौरी सरोवर में जा समाई। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई,जबकि दूसरे को बचा लिया गया। तीसरा अब भी लापता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11.30 बजे अचानक एक तेज रफ्तार कार सड़क पर लहारते हुए गौरी सरोवर में गिरी। इसका वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।

इस कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक को तो बचा लिया गया, जबकि ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर डीएसपी पूनम थापा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रात करीब डेढ़ बजे तक रेस्क्यू चला। टीम ने पहले कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला। फिर कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि हादसे के वक्त चालक नशे में था। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज दृश्य बताते हैं कि कार जेल रोड से होते हुए गौरी सरोवर तालाब के पास आई। यहां कुछ मिनट रुकने के बाद तेज रफ्तार में सीधे तालाब में गिर गई।

पुलिस ने देर रात ही क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसका क्रमांक एमपी 30 बीसी 0843 है। यह हाउसिंग कॉलोनी की ओर जा रही थी। कार चौधरी पेट्रोल पंप के सामने रुकी और उसके बाद एकदम तेज रफ्तार में तालाब में चली गई।

कार में सवार राहुल दोहरे (22 साल) की मौत हो गई। उसके साथ नीतू दोहरे पुत्र करण सिंह दोहरे सहित एक अन्य युवक था। तीसरे युवक कपूरा का अभी तक पता नहीं चला सका है।

माना जा रहा है कि गिरने के बाद कपूरा निकलकर भाग गया हो। पुलिस ने नीतू दोहरे से पूरे मामले के बारे में बातचीत करनी चाही थी, लेकिन वह नशे की हालत में होने की वजह से स्पष्ट कुछ नहीं बता सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *