गाजा से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए: आईडीएफ

येरुशलम, 02 मई (वार्ता) गाजा पट्टी से इजरायल की ओर तीन रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। इससे पहले की खबरों में कहा गया था कि दक्षिणी इजरायल में हवाई हमले के सायरन बज रहे थे। आईडीएफ ने बताया कि गाजा से इजरायली क्षेत्र की ओर तीन रॉकेट दागे गए, लेकिन नीति के अनुसार कोई इंटरसेप्टर लॉन्च नहीं किया गया। रॉकेट हमले में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *