अमरकंटक में आस्था का अजब इम्तिहान! हाथी के पैरों में फंसा श्रद्धालु, फिर ऐसे बची जान

अमरकंटक के नर्मदा उद्गम मंदिर में हाथी की पत्थर की प्रतिमा के नीचे से निकलते समय श्रद्धालु फंस गया। लोगों ने मशक्कत कर उसे सुरक्षित निकाला। वीडियो वायरल।

अमरकंटक।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक में आस्था के साथ एक ऐसा प्रयोग श्रद्धालु को भारी पड़ गया कि

मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में पत्थर की

हाथी प्रतिमा के नीचे से निकलने की कोशिश कर रहा एक व्यक्ति बीच में ही फंस गया।

Watch Video

काफी मशक्कत और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

हाथी के पैरों के बीच फंसा श्रद्धालु

घटना अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर की बताई जा रही है।

यहां काले पत्थर से हाथी और घोड़े की प्रतिमाएं बनी हुई हैं।

हाथी की प्रतिमा के पैरों के बीच की जगह काफी संकरी है।

बताया जाता है कि इसकी चौड़ाई करीब एक फीट है।

नर्मदा उद्गम कुंड के दर्शन के बाद मंदिर की ओर बढ़ते समय

एक श्रद्धालु ने हाथी के पैरों के नीचे से निकलने की कोशिश की।

लेकिन संकरी जगह में उसका शरीर अटक गया।

वह न आगे बढ़ पा रहा था और न ही आसानी से पीछे लौट पा रहा था।

लोगों ने मिलकर निकाला बाहर

श्रद्धालु को फंसा देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आए।

काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है हाथी की प्रतिमा से जुड़ी मान्यता?

स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि हाथी की प्रतिमा के पैरों के बीच से आसानी से निकलने पर

मनोकामना पूरी होती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

कुछ लोग इसे व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों से जोड़कर भी देखते हैं।

हालांकि, यह धार्मिक आस्था और स्थानीय मान्यता का विषय है।

इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि आस्था के नाम पर ऐसे

संकरे रास्तों से निकलने का जोखिम उठाना कितना उचित है।

सावधानी जरूरी: धार्मिक मान्यताओं का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन

किसी भी परंपरा को आजमाते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।