अभिभावकों के प्रदर्शन और CM के कड़े रुख के बाद नीलबड़ स्थित बिलाबोंग स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज

भोपाल
राजधानी के नीलबड़ में स्थित बिलाबोंग स्कूल में पढ़ने वाली साडे 3 साल की मासूम बच्ची के साथ बस के ड्राइवर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उसके साथ ज्यादती की थी। इसका खुलासा मध्य प्रदेश बाल आयोग ने अपनी रिपोर्ट में किया। इसके अलावा SIT की जांच के बाद बिलाबोंग स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज की गई है। डायरेक्टर फैजल अली और प्रिंसिपल आशीष अग्रवाल (स्कूल प्रबंधन) पर FIR दर्ज की गई।

 
MP : बिलाबोंग स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज
गुरुवार को बाल आयोग के बिलाबोंग स्कूल पहुंचने के पहले परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आयोग ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन टीचर कर्मचारियों और प्रिंसिपल सहित 20 लोगों से 8 घंटे तक पूछताछ की। आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में दो अन्य बच्चियों के भी कपड़े बदले गए थे।
 
आयोग ने खुलासा करते हुए बताया कि बस में बच्चों के साथ हो रहे आने तक काम की जानकारी स्कूल में सभी को थी, लेकिन किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया। फिलहाल आयोग ने प्रबंधन के चार लोगों के खिलाफ मामला छिपाने के चलते केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 7 बजे इस मामले को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई देखने को मिली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एसआईटी को नए सिरे से जांच करने और संबंधित कर्मचारियों टीचर केयर टेकर के मोबाइल फोन जप्त कर जांच करने की भी आदेश भी दिए है।

See also  सालभर में प्रणब मुखर्जी के 2 फैसलों से तिलमिला उठे थे मनमोहन सिंह, भेज दिया था इस्तीफा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *