हुक्का लाउंज बाद अब आबकारी अमला लाइसेंसी बार में दे रहा दबिश

भोपाल
राजधानी सहित प्रदेश में नशे के खिलाफ सीएम शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश के बाद भोपाल जिले में आबकारी अमले ने भी मुहिम शुरू कर दी है। हुक्का लाउंज पर कार्रवाई करने के आदेश के बाद सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी के निर्देशन में विभागीय अमले ने जिले के सभी 54 अधिकृत रेस्त्रां बार और होटल बार में लगातार तीन दिन तक दबिश दी।

हालांकि इस दौरान उन्हें एक भी हुक्का नहीं मिला। विभाग ने उन्हें चेतावनी भी दी है कि हुक्का मिलने पर बार का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।  आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहर के होटल रंजीत, सूर्या, शाही हवेली, वाटसएप, भोले म्यूल, शिवा बार, लेबल-3, डीबी मॉल सहित सभी अधिकृत बारों पर लगातार दबिश दी गई।

लगातार तीन दिनों से इन बारों को चेक किया गया, लेकिन उन्हें न तो हुक्का मिला और न हुक्का पीते हुए लोग। गोयल के अनुसार जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवैध और अनाधिकृत से शराब का परिवहन, बिक्री और संग्रहण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ‘आॅपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब के 93 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।  

इस दौरान करीब 77 होटल और ढाबों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। साथ ही इस दौरान 256 लीटर हाथ भट्टी शराब, 30 लीटर देशी शराब, 33 लीटर अंग्रेजी शराब और 350 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। महुआ लहान को मौके पर नष्ट कर दिया गया। गोयल ने बताया कि अनाधिकृत तौर पर शराब परोसने वाले होटल और ढाबों पर भी लगातार कार्रवाई जारी है। शराब पीते लोगों और होटल संचालकों पर प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

See also  T20 वर्ल्ड कप 2023 :भारतीय महिला टीम का ऐलान, शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *