‘AAP’ के नए 5 हजार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रविवार को जबलपुर में

भोपाल,(जनप्रचार)।आम आदमी पार्टी ‘AAP’ की मप्र इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह रविवार 28 मई 2023 को जबलपुर में संपन्न होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वह नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।

पार्टी की अधिकृत जानकारी अनुसार,शपथ ग्रहण समारोह जबलपुर के अग्रवाल बारात घर,शीतलपुरी में होगा। कार्यक्रम में करीब 5 हजार पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
मध्य प्रदेश में अब तक आम आदमी पार्टी के संगठन पदाधिकारियों की तीन सूची जारी हो चुकी हैं।

तीसरी लिस्ट में शामिल 5 हजार से पदाधिकारियों का जबलपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल शर्मा ने बताया कि जबलपुर में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बड़ा शपथ ग्रहण कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगो को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 10 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मीडिया से चर्चा करेंगे पाठक
कार्यक्रम के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक (Photo)सर्किट हाउस नंबर 2(रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के सामने) में मीडिया से बातचीत करेंगे।यह चर्चा दोपहर एक बजे रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *