प्रदेश में खेलमय वातावरण निर्मित हो: मुख्यमंत्री चौहान

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी बेहतर हो
  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जनवरी माह में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी बेहतर हो। विभिन्न खेलों के लिए शहरों का चयन कर लिया जाए। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह पैदा करने के लिए खेलमय वातावरण बनाया जाए। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल जरूरी है।

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। खेल एवं युवा कल्‍याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल और प्रमुख सचिव खेल श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी सभी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी उत्साह और खेल भावना को बनाये रखने की जरुरत है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर गाँव में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाए जाएँ। ग्रामीण विकास विभाग इसमें सहयोग करे। खेल मैदानों का रख-रखाव और उपयोग बेहतर हो। आनंद के लिए भी खेल जरूरी है। इसलिए आनंद विभाग के साथ विभिन्न खेल गतिविधियाँ की जाएँ। खेल अधो-संरचनाओं का पीपीपी मॉडल पर विकास हों।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवीन मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स एंव इंडोर हॉल के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। प्रदेश में खेलमय वातावरण बनाये रखने के लिए खेलों से संबंधित कार्यक्रम निरंतर किए जाएँ।

See also  "लव अब कुछ नहीं होता है, लव अब जिहाद हो गया है"-सांसद साध्वी प्रज्ञा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *