500 शिक्षकों ने इंदौर में बड़ा पद लेने से कर दिया इनकार

माध्यमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को काउंसलिंग आयोजित की थी, जिसमें जिले के 2500 प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार देना था। लेकिन 500 से अधिक शिक्षक ऐसे भी रहे, जिन्होंने उच्च पद का प्रभाव लेने से साफ मना कर दिया।
रात 12 बजे तक चली इस काउंसलिंग में बाकी के शिक्षकों को विषय वार अलग-अलग माध्यमिक संस्थानों के लिए प्रभार सौंपा गया। वही सुबह जब काउंसलिंग शुरू हुई थी तब सूची में कई विसंगति होने के चलते शिक्षक संगठनों में भी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद सूची को तुरंत अपडेट किया गया।
मिडिल स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को काउंसलिंग आयोजित की थी। इस काउंसलिंग के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय द्वारा सूची जारी की गई थी, जिसमें कई विसंगतिया थी। सूची अपडेट नहीं थी।
कहीं शिक्षकों के नाम छूट गए थे, तो कहीं शिक्षकों के नाम के आगे गलत विषय लिखा गया था। वहीं कई शिक्षक ऐसे भी आ गए थे, जो कट ऑफ डेट के बाद के थे। शुरुआत में शिक्षकों ने इस काउंसलिंग को लेकर विरोध भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *