10 लोगों को मिलेगा पांंच-पांच लाख का मध्यप्रदेश गौरव सम्मान

भोपाल

प्रदेश में वीरतापूर्ण, साहस और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले प्रदेश के दस नागरिकों या संस्थाओं को राज्य सरकार पांच-पांच लाख रुपए के मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। इसके लिए प्रदेश के नागरिकों, संस्थाओं से 27 अक्टूबर तक आवेदन बुलाए गए है।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी जिन्होंने एक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 के बीच नौ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को ये सम्मान दिए जाएंगे। प्रदेश के नागरिकों तथा संस्थाओं जिन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वीरतापूर्ण काम करने वाले,  सामाजिक सुधारों के लिए बेहतर काम करने वाले, प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना के लिए काम करने वाले, महिलाओं एवं बच्चों के  विकास के लिए काम करने वाले कार्य,  जनभागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में, शिक्षा और खेलकूद के लिए ,  स्वास्थ्य और पोषण तथा जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक व्यक्ति पात्र होंगे तो पुरस्कार राशि  उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी।

सीएम के अनुमोदन के बाद होगी घोषणा
इन सम्मानों को प्राप्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाईट ६६६.ं६ं१२ि.ेस्र.ॅङ्म५.्रल्ल पर 27 अक्टूबर तक आॅनलाईन आवेदन करना होगा। जो आवेदन आएंगे उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचिव भी इन्हें देखेंगे। मुख्यमंत्री के अंतिम रूप से अनुमोदन के बाद ये पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को घोषित किए जा सकते है।

See also  आजादी का अमृत महोत्सव की धूम: पोस्ट ऑफिस में CM ने फहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *