सीधी प्रशासन की बड़ी चूक,जमानत पर छूटे लकड़ी चोरी के आरोपी ने किया मुख्यमंत्री के साथ भोजन

सीधी। स्थानीय जिला प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। पिछले शनिवार को सीधी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोजन करते दिखा युवक लकड़ी चोरी का आरोपी निकला,जो हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। सोशल मीडिया में आरोपी युवक का फोटो वायरल होने के बाद सीधी प्रशासन की यह चूक सामने आई।

सीधी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान गत 15 अप्रैल को सीधी जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के गोतरा एवं महखोर गांव में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन एवं भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जहां उन्होंने पट्टा वितरण के बाद लोगों के साथ भोज भी किया। इसी भोज कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता नामक एक युवक मुख्यमंत्री के बाजू में बैठकर भोजन करता नजर आ रहा है।

अरविंद को वन विभाग की टीम ने इसी माह 7 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल से 7 नग लकड़ी पटरा चोरी से ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। अरविंद कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। उसके मुख्यमंत्री के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होने पर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन अब तक अंजान
कुसमी जिला सीधी के एसडीएम आरके सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा किअरविंदअन्य हितग्राहियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ ​था। उसने हितलाभ भी लिए।अरविंद के खिलाफ पुलिस प्रकरण नहीं होने से उसकी जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं आ सकी।

श्री सिन्हा ने कहा कि वन विभाग में दर्ज प्रकरण की पुख्ता जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल सकी। SDM सिन्हा ने कहा कि अरविंद आदतन अपराधी नहीं है।यह स्थानीय विधायक कुंवर सिंह तेकाम के करीबी शंभु गुप्ता का निकट संबंधी होना बताया जाता है। वहीं जिला कलेक्टर सतीश मालवीय से इस बारे में पूछे जाने पर दो घंटे बाद भी वह इस मामले में कुछ जानकारी नहीं दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *