सात साल की बच्ची की हत्या करने वाले सद्दाम को मृत्युदंड

सात साल की बच्ची की हत्या करने वाले सद्दाम को मृत्युदंड

शहर के आजाद नगर में सात साल की बच्ची की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले आरोपित सद्दाम को न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा दी है। मामला पिछले वर्ष सितंबर का है और बच्ची का नाम माहेनूर है। माहेनूर को पड़ोस में ही रहने वाले आरोपित सद्दाम उर्फ़ वाहिद ने 15 बार चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्या करने से पहले उसने बच्ची के हाथ की नस काट दी थी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और रहवासियों ने जमकर पथराव व हंगामा किया था। घटना के बाद पुलिस ने विक्षिप्त आरोपित सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। उसने दुष्कर्म के इरादे से बच्ची को ले जाना कबूल किया था। गिरफ्तारी के पांच घंटे बाद ही नगर निगम ने आरोपित का मकान तोड़ दिया।

 

पिछली सुनवाई में खुद को मानसिक रोगी बताते हुए हत्यारे ने सजा से बचने की कोशिश भी की थी, लेकिन कोर्ट के सामने उसके दांवपेंच काम नहीं आए। हत्यारे ने मासूम को उस वक्त चाकू से गोद दिया था, जब वह अपने नाना के घर के बाहर खेल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *