शिवराज ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

 

भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण माह के पहले सोमवार पर सभी शिव भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवार की आपको हार्दिक बधाई। प्रभु, अपने भक्तों पर अविराम कृपा की वर्षा करते रहें। सबके जीवन में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये; आशा व आनंद की मधुर रश्मियों से जीवन आलोकित होता रहे, यही कामना है। हर हर महादेव।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रदेशवासियों को श्रावण माह के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने ट्वीट में कहा नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्मांग रागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति का आशीर्वाद दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *