विवाहित युवती ने बताया फूफा ने उसके साथ ज्यादती की

भोपाल, निशातपुरा थाना पुलिस ने एक 20 वर्षीय विवाहित युवती की शिकायत पर उसके फूफा के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि 13 वर्ष की उम्र में उसकी बुआ-फूफा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया था। इतना ही नहीं, उसका फूफा भी उसके साथ गंदा काम करता था। पुलिस ने इस मामले में युवती की बुआ को भी सह-आरोपित बनाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक हाल ही में तबीयत खराब होने पर विवाहित युवती सूखी सेवनिया क्षेत्र में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम था। जांच के दौरान युवती ने डाक्टर को बताया गया कि 13 वर्ष की उम्र में उसके फूफा ने उसके साथ ज्यादती की थी। उसके बाद बुआ उससे देह व्यापार करवाने लगी थी। इस वजह से उसकी तबियत खराब रहती है। युवती के बयान का उसके पिता ने वीडियो बना लिया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पूछताछ में पता चला कि युवती मूलत: शमशाबाद की रहने वाली है। जब वह 13 वर्ष की थी, तभी करोंद में रहने वाली उसकी बुआ और फूफा उसे पढ़ाई करवाने के बहाने से भोपाल ले आए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि 18 वर्ष की उम्र तक उसके साथ ज्यादती की जाती रही। उसके बाद उसकी सूखी सेवनिया में शादी कर दी गई थी।

See also  भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *