भोपाल। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड कप पैरा कैनो चैंपियन शिप में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पूजा ओझा अब 2024 पैरालंपिक और एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गई है। उनके इस मिशन का सफल बनाने में भारतीय कयाकिंग एंव कैनोइंग एसोसिएशन आइकेसीए ने सैंटे फंक्शनल फूड्स एंड न्यूट्रास्यूटिकल्स के साथ करार किया है। इसके तहत पूजा ओझा को पर्याप्त खेलों के लिए पोष्टिक आहर के साथ प्रशिक्षण के लिए 10 हजार का रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। जिससे वह अपना ध्यान खेलों पर पूरी तरह कैंद्रित करे।