रीवा में दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

रीवा में दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत

रीवा। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता की हालत लगगातार बिगड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई। इलाज में जुटे चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पीड़िता 7 माह की गर्भवती भी थी, जिसने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।

बीती 4 जुलाई को मैहर जिले के मुकुंदपुर में नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश की थी और उसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म का कथित आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *