मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नीट परीक्षा पास करने पर श्री निखिल राठौर और 10वीं की परीक्षा 97 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण करने पर कुमारी अनुष्का चौहान को बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान से दोनों विद्यार्थियों ने अपने परिजन के साथ निवास कार्यालय स्थित सभागार में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर, अनुशासित रहते हुए, निरंतर परिश्रम ही सफलता का सूत्र है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *