मुख्‍यमंत्री निवास में राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री निवास में राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्‍य कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री निवास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान का शुभारंभ भी किया गया। श्री अन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी संबोध‍ित करने वाले थे। जानकारी मिली है श्रीनगर में मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम निरस्त हो गया है। कार्यक्रम में बच्‍चों और जन प्रत‍िन‍िधि‍यों ने सामूहिक योग भी किया। विदिशा में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बच्‍चों के साथ योग क‍िया।

अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों सहित विश्व के सभी योगप्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *