मुख्यमंत्री आज सिंहस्थ और जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री आज सिंहस्थ और जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा करेंग

लोकसभा चुनाव की 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे। इसमें उनका सबसे अधिक जोर संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति की समीक्षा को लेकर रहेगा। वह एक-एक मंत्री से संकल्प पत्र में उनके विभागों से संबंधित बड़े कामों पर बात करेंगे। चार जून से 16 जून तक जल संरचनाओं की सफाई के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी वह बात करेंगे।

वह इस काम में शुरू से जन प्रतिनिधियों को सहभागी बनने के लिए कह रहे हैं। इसके अतिरिक्त उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *