मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंगूर से भरा ट्रक पलटा

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंगूर से भरा ट्रक पलटा

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ठीकरी थाना क्षेत्र में खुरमपुरा-बरूफाटक के बीच हाईवे पर अंगूर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद अंगूर लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर होड़ लग गई थी। जिसके जो हाथ आया उसमें भरकर अंगूर ले भागे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर चलते-चलते वाहन अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। वाहन पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ अंगूर लूटने के लिए लगने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *