Skip to content
इंदौर(Janprachar.com)। इंदौर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक केपी राजन कृष्ण भक्त हैं। माथे पर लंबा मारवाड़ी तिलक लगाते हैं।
गुरुवार को सीबीआई ने इन्हें 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। इसकी जानकारी भी सीबीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।
राजन पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट अनब्लॉक करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस मांगने का आरोप है।
घर,दफ्तर पर छापा
https://twitter.com/CBIHeadquarters/status/1862118766299230503
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट के घर और ऑफिस पर छापा मारा है। टीम ने यहां कई दस्तावेज की जांच की।
बता दें कि कार्रवाई के लिए सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंची थी।