बैंड-बाजा-पुलिस :महिलाएं नहीं बजा पाएंगी MP पुलिस का बैंड,679 पदों पर सिर्फ पुरुषों की भर्ती

रवि अवस्थी,भोपाल।

यहां बैंड-बाजा तो है,लेकिन इनका उपयोग बारात में नहीं,बल्कि पुलिस व अन्य सरकारी कामों में होना है। इसके लिए ​गृह विभाग ने आरक्षक बैंड के 679 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

यदि बैंड बजाने और सही धुन निकालने का हुनर है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्त यही,कि आप भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा,जरूरी शैक्षणिक योग्यता व अन्य शर्तों के दायरे में आते हों।

ओनली मेल,नो गर्ल
यह भर्ती विशेष तौर पर पुरुष वर्ग के लिए ही है। महिलाएं पुलिस का बैंड क्यों नहीं बजा सकती? इस बात का संबंधित प्रेस नोट में कोई जिक्र नहीं है।

679 बैंड आरक्षक होंगे भर्ती

पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता राजेश दाहिमा के मुताबिक,विभाग में 679 आरक्षक बैंड की भर्ती की जानी है।

पुलिस मुख्यालय के प्रेस नोट में लिखा गया कि यह ​भर्ती पुरुष वर्ग के लिए ही विशेष तौर पर आयोजित हो रही है।

कला है, लेकिन मौका नहीं

बैंड बजाना एक हुनर है, जिसमें महिलाओं की भी अच्छी पकड़ होती है। इसके बावजूद उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखना जेंडर समानता पर बहस खड़ी करता है।

कैसें करें आवेदन?
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक,उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 5 से 19 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र दे सकेंगे। वह भी सिर्फ एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए।

वेबसाइट पर भी अधिकृत जानकारी
इस संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर भी उपलब्ध है।

जहाँ भर्ती से संबंधित नियम,पात्रता,चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश देखे जा सकते हैं।

———————————————————————————————-

                                यह है पुलिस मुख्यालय का प्रेस-नोट

                                      पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश

जनसंपर्क कक्ष

समाचार

मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

भोपाल, 31 मार्च 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु एमपी ऑनलाइन की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश देखे जा सकते हैं।

क्रमांक-189/26                                                                                   राजेश दाहिमा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *