मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

 

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते सहित सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। कई सांसद, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कद के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया।

पार्टी ने श्‍योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुनाथ कंसाना, दिमनी से नरेन्‍द्र सिंह तोमर, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू और भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया है।

डबरा से इमरती देवी, सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा से रमेश खटीक, राघोगढ़ से हिरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृजबिहारी पटेर‍िया, राजनगर से अरविंद पटेरिया, सतना से गणेश सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सीधी से रीती पाठक, सिंहावल से विश्‍वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, डिंडौरी से पंकज टेकाम, निवास से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और कटंगी से गौरव पारधी को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *