मप्र: राजधानी के इन इलाकों में शनिवार को रहेगी बिजली गुल

भोपाल(Janprachar.com)। राजधानी भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में शनिवार को 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, कोई परेशानी न हो।

शनिवार को जिन इलाकों में मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बंद रहेंगी, उनमें तुलसीनगर, ऐशबाग, गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, वल्लभ नगर समेत कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 6 से 10 बजे तक ओम नगर, हलालपुर बस स्टैंड एवं आसपास के इलाके।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक अंसल ग्रीन, जानकी रेसीडेंसी, गेहूंखेड़ा, फाइन एवेन्यू, तहसील कार्यालय, तुलसी नगर, वल्लभ नगर, सौम्या विहार, रीगल नेस्ट, रीगल टाउन, सुरभि लाइफ, बिजली कॉलोनी, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, अमृतपुरी, निर्मल नगर, समद्धी कॉलोनी, वंदना नगर, मधुवन हाइट्स, जेपी नगर, रिसालदार कॉलोनी, छोला नाका एवं आसपास के इलाके।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक श्याम नगर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, कोलार कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *