मप्र में 26 IAS अफसरों के तबादले,इंदौर से हटाए गए ननि आयुक्त का ‘प्रमोशन’

रवि अवस्थी,भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दावोस यात्रा पर जाने से पहले रविवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। भागीरथपुरा जल कांड के बाद,इंदौर नगर निगम से हटाए गए  आयुक्त दिलीप यादव को एक तरह से प्रमोट करते हुए पर्यटन निगम का एमडी बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री यादव की सोमवार को दावोस यात्रा प्रस्तावित है।

सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बदलाव में गृह, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, ऊर्जा, शिक्षा, महिला-बाल विकास और जनजातीय कार्य जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई भूमिका दी गई है, जबकि कुछ को पहली बार महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले को आगामी नीतिगत और प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि गृह, स्वास्थ्य सेवाएं और राजस्व से जुड़े विभागों में व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने का संकेत मिलता है।

बदले गए अफसरों के नए दायित्व इस तरह हैं..

अधिकारी पूर्व पदस्थापना नवीन दायित्व
शिवशेखर शुक्ला ACS, गृह, संस्कृति एवं पर्यटन ACS, गृह, संस्कृति, धर्मस्व
अमाकांत उमराव PS, खनिज PS, पशुपालन
शोभित जैन सचिव, खाद्य आयोग PS, आयुष
जॉन किंग्सले एआर सचिव, नर्मदा घाटी सचिव, उद्यानिकी एवं जल संसाधन
श्रीमन शुक्ला आयुक्त, आदिवासी विकास सचिव, योजना एवं सांख्यिकी
स्वतंत्र कुमार संचालक, गैस राहत सचिव, मछुआ कल्याण
विशेष गढ़पाले सचिव, ऊर्जा MD, एमपी पावर मैनेजमेंट
आलोक कुमार सिंह MD, सहकारी विपणन सचिव, सीएमओ एवं खनिज
धनुराजू एस. आयुक्त, वाणिज्यिक कर आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं
अनय द्विवेदी MD, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आयुक्त, वाणिज्यिक कर
तरुण राठी आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त, आदिवासी विकास
अनुराग चौधरी अपर सचिव, ओबीसी MD, मत्स्य महासंघ
नेहा मराव्या संचालक, विमुक्त-घुमंतु अपर सचिव, जनजातीय कार्य
गौतम सिंह अपर सचिव, राजस्व आयुक्त, गृह निर्माण
वीरेन्द्र कुमार अपर सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा अपर आयुक्त, राजस्व, ग्वालियर
निधि निवेदिता आयुक्त, महिला एवं बाल विकास आयुक्त, महिला एवं बाल विकास
डॉ. फटिक राहुल आयुक्त, गृह निर्माण मंडल संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं
राजेश कुमार ओगरे सचिव, राज्य सूचना आयोग अपर सचिव, वाणिज्यिक कर
ऋषि गर्ग सचिव, राज्य योजना आयोग MD, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
मनीषा सेंतिया अपर परियोजना संचालक, RMSA अपर सचिव, गृह
दिलीप कुमार यादव उप सचिव, पंचायत MD, पर्यटन विकास
बुद्धैश कुमार वैद्य उप सचिव, गृह सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
दिलीप कुमार कापसे उप सचिव, जीएडी उप सचिव, किसान कल्याण
मल्लिका निगम नागर उप सचिव, स्वास्थ्य उप सचिव, राजस्व
दिशा प्रणय नागवंशी उप सचिव, जनजातीय कार्य अपर मिशन संचालक, NHM भोपाल
वंदना शर्मा उप सचिव, वाणिज्यिक कर सचिव, राज्य सूचना आयोग

इन अफसरों का काम का भार किया कम
– एसीएस संजय दुबे अब साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे।
– सीएम सचिव टी इलैयाराजा एमडी पर्यटन के दायित्व से मुक्त होंगे।
– एसीएस अनुपम राजन उद्यानिकी विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे।
– पीएस डीपी आहू​जा आयुष एवं मछुआ कल्याण विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *