मप्र महिला कांग्रेस की 66 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित

Ravi Awasthi,भोपाल।

(9826019364)

मप्र महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरासी ने अपनी 66 सदस्यीय नई जंबो टीम गठित की है।

केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद बौरासी ने शनिवार को मप्र महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।

67 सदस्यीय नई जंबो टीम

इसमें 4 उपाध्यक्ष,23 महा​सचिव, 15 सचिव व 24 नेत्रियों को संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी को मिलाकर मप्र महिला कांग्रेस की नई टीम अब 67 सदस्यीय हो गई है।

जिताऊ चेहरे तैयार करने की चुनौती

लोकसभा व राज्य विधानसभा के चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की नई व्यवस्था होने जा रही है। इसके ​मद्देनजर मप्र महिला कांग्रेस नई टीम की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण होगी।

दरअसल,मप्र में कांग्रेस के पास चुनाव जीत सकने वाले महिला चेहरों की खासी कमी है। आरक्षण की व्यवस्था होने पर 33 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देना पार्टी की मजबूरी होगी।

ऐसे में पार्टी को जिताऊ चेहरे तैयार करने में कड़ी मशक्कत करनी होगी। इसमें महिला कांग्रेस की भूमिका भी अहम होगी।

नई टीम इस प्रकार है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *