मप्र पुलिस के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता और चार को राष्ट्रपति पदक

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के चार अधिकारियों-कमचारियों को वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक शेख रसीद और आरक्षक राजकुमार कोल शामिल हैं। देशभर में 140 लोगों को यह सम्मान मिल रहा है।
इसी प्रकार प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसमें एडीजी डीसी सागर, एडीजी आलोक रंजन, आइजी संजय तिवारी और कांस्टेबल राम सिया बघेल का नाम है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है।
सराहनीय कार्य के लिए 17 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मेडल दिया जा रहा है। इसमें आइजी बालाघाट संजय कुमार, संचालक फारेंसिक साइंस लैब भोपाल शशिकांत शुक्ला, जोनल एसपी उज्जैन सुशील कुमार मेहता, एसपी ईओडब्ल्यू रीवा वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसीपी भोपाल कोतवाली नागेंद्र पटेरिया, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत, डीएसपी पीटीएस उमरिया मोहम्मद इसरार मंसूरी, पुलिस मुख्यालय में सूबेदार प्रेम नारायण त्रिवेदी, विशेष सशस्त्र बल नौवीं बटालियन रीवा के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार सिंह, पीआरटीएस इंदौर के निरीक्षक संजय कमार मोरे, ग्वालियर के आरक्षक सुरेंद्र कुमार भटेले, उज्जैन कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भान सिंह चौहान, विशेष सशस्त्र बल 23वीं बटालियन के आरक्षक रवि भूषण वर्मा, विशेष सशस्त्र बल 14वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामेश्यर दयाल, पुलिस अकादमी भौरी के प्रधान आरक्षक नारायण बहादुर थापा और विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार पांडे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *