मप्र कांग्रेस: 20 अप्रैल बाद कमलनाथ आज होंगे सक्रिय,आएंगे पीसीसी

भोपाल(Janprachar.com)।मप्र कांग्रेस में उदासीनता दूर होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा में अपने बेटे के प्रचार में व्यस्त रहे। एक और जनसभा उन्होंने बैतूल के चुटकी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में की। इसके बाद से लगभग निष्क्रिय नाथ आज पीसीसी में आ सकते हैं।

दरअसल,पार्टी प्रत्याशियों को मतगणना दिवस पर बरती जाने वाली सतर्कता के लिए सतर्क करने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बैठक बुलाई है। इसमें नाथ को भी आमं​त्रित किया गया है,जबकि दूसरे ​पार्टी के दूसरे बुजुर्ग नेता दिग्विजय सिंह आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे।

बैठक 11 बजे से
बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें सभी 27 प्रत्याशियों के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे।दरअसल,कांग्रेस मप्र में सिर्फ 27 सीटों पर ही मैदान में है। खजुराहो सीट उसने सपा को दी थी। वह भी अपना नामांकन रद्द करा बैठी।

इंदौर में पार्टी प्रत्याशी अक्षय बम ने ऐन मौके पर अपना पर्चा वापस ले लिया था।बचे हुए 27 प्रत्याशियों में राजगढ़ के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह राज्य से बाहर हैं।

2बजे पीसी करेंगे पीसीसी चीफ

छिंदवाड़ा के प्रत्याशी नकुलनाथ बैठक में पहुंचेंगे,इसकी संभावना कम है। बैठक में मतगणना के दौरान बरती जाने वाली साव​धानियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद दोपहर दो बजे पीसीसी चीफ पटवारी प्रेस कांफ्रेंस कर काउंटिंग की अपनी तैयारी को लेकर जानकारी देंगे।

See also  From the corridor of power: सत्ता के गलियारे से..... मप्र में भी 'टीना फैक्टर' का सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *