मप्र कांग्रेस के 12 और प्रत्याशी घोषित

भोपाल। मप्र कांग्रेस के 12 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान देर रात किया गया। इनमें भोपाल से अरुण श्रीवास्तव व राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हैं।
इनके अलावा रीवा से नीलम मिश्रा,शहडोल से विधायक फुंदेलाल मार्को,जबलपुर से दिनेश यादव,सागर से बाहुबली चंद्रभूषणण सिंह बुंदेला,शहडोल से जिला पंचायत अध्यक्ष सम​रत सरास्वत,होशंगाबाद से पूर्व विधायक संजय शर्मा, उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर,रतलाम झाबुआ से कांतिलाल भूरिया व इंदौर से निजी लॉ कालेज के चेयरमेन अक्षय बम का ना​म शामिल है।
इससे पहले 10 नाम घोषित
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने दस और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें सात आरक्षित सीटों को लेकर थे। इस तरह पार्टी अब तक 29 में से 22 नामों का ऐलान कर चुकी है। एक सीट खजुराहो उसने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है। इस तरह उसे अब केवल छह और सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *