मध्य प्रदेश मे पांच मई से इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मे पांच मई से इन जिलों में बारिश का अलर्

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हाल ही में जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। बुधवार को शाम से हवाओं का रुख उत्तरी हो गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से चली ठंडी हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। आठ वर्ष में दूसरी बार मई में रात का तापमान 19 डिग्री पर आया है। इसके पूर्व मई 2016 में रात का तापमान 19 डिग्री पर पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *