मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

भोपाल। नौतपा में इस बार गर्मी के तेवर शुरुआत से ही काफी तीखे रहे। 27 मई को निवाड़ी का तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। उत्तरी मध्य प्रदेश के कई शहर लगातार लू की चपेट में बने रहे। नौतपा के अंतिम दिन गर्मी के तेवर काफी हद तक नर्म पड़ गए। सिर्फ निवाड़ी एवं छतरपुर में लू का प्रभाव रहा। उधर, हवाओं के साथ नमी आने के कारण कई शहरों में बादल छाने के कारण भीषण गर्मी से निजात मिली। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी में 18 एवं सतना में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अब मानसून पूर्व की गतिविधियों में और तेजी आने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण सोमवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *