मध्य प्रदेश कई जिलों में बारिश की संभावना,अब बढ़ जाएगा सर्दी का सितम

इंदौर
 

इंदौर में बादल जाने की वजह से बुधवार रात गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह तेज बारिश और बरसते ओलों ने इंदौरवासियों को नींद से जगा दिया। शहर की सड़कें तरबतर हो गईं और ठंडक भी बढ़ गई। जो लोग सुबह जागे, छतों से पानी गिरने की आवाज सुनकर पहले उन्हें लगा कि ओवरहेंट टैंक ओवरफ्लो हो गया, लेकिन बाहर जाकर देखा तो बारिश हो रही थी। इंदौर-उज्जैन संभाग में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को उज्जैन, महू और राऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। मौसम के बदले मिजाज से गुरुवार के दिन के तापमान में गिरावट रहेगी।
एक बार फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है।  एक तरफ जहाँ प्रदेश के विभिन्न जिलों में रात का पारा लुढ़कने लगा है, वहीं सुबह और शाम को भी अब ठंडक का दौर शुरू हो चूका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में रात के समय न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर चूका है, जो कि प्रदेश के मौसम में अच्छी ठंड की शुरुआत मानी जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इंदौर, उज्जैन में मौसम का हाल

See also  MPPSC में 87 प्रतिशत पद यानी 133 पदों के लिए चयन परिणाम होंगे जारी

इंदौर में बादल जाने की वजह से बुधवार रात गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह तेज बारिश और बरसते ओलों ने इंदौरवासियों को नींद से जगा दिया। शहर की सड़कें तरबतर हो गईं और ठंडक भी बढ़ गई। जो लोग सुबह जागे, छतों से पानी गिरने की आवाज सुनकर पहले उन्हें लगा कि ओवरहेंट टैंक ओवरफ्लो हो गया, लेकिन बाहर जाकर देखा तो बारिश हो रही थी। इंदौर-उज्जैन संभाग में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को उज्जैन, महू और राऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। मौसम के बदले मिजाज से गुरुवार के दिन के तापमान में गिरावट रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में चक्रवात के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस वजह से शहर में मौसम में उतार-चढ़ाव नजर आ रहे हैं। अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 17 दिसंबर के बाद चक्रवात का असर कम होने से बादल छंटने लगेंगे और शहर में ठंड बढ़ सकती है। अचानक हुई बारिश की वजह से सुबह कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *