भोपाल में झमाझम बारिश के आसार

भोपाल में झमाझम बारिश के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला शुरू नहीं हो पा रहा है। हालांकि अरब सागर में मानसूनी हलचल लगातार बनी रहने से प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के जिलों में नियमित वर्षा हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से गुरुवार को कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *