भोपाल में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पीया

राजधानी में एक शख्सग ने अपनी पत्नीर और चार बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। परिवार का मुखिया किशोर जाटवठेकेदारी करता है। सामूहिक खुदकुशी के प्रयास का यह मामला बैरागढ़ कलां में घटित हुआ।
इन सभी को हमीदिया अस्पकताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिेर बताई जा रही है। खजूरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश की।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पिपलानी के आनंद नगर इलाके में भी एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। यह परिवार कर्जदारों से परेशान था। परिवार में मुखिया के अलावा उसकी मां, पत्नीु और दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पशताल में उपचार के दौरान उन सभी की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *