भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज प्रदेश के दौरे पर ,सीएम रहेंगे साथ

 

भोपाल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर और शहडोल दौरे पर रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जबलपुर, शहडोल में जनसभा, बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11ः30 बजे जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे से जबलपुर में शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा शाम 6.10 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे और शाम 7.10 बजे पदमश्री डॉ. एच.सी.डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे।

नड्डा के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम

सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार को रीवा, जबलपुर और शहडोल के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव सुबह 8 बजे छिंदवाड़ा से रीवा के लिए रवाना होंगे। रीवा में सीएम यादव 8.55 बजे स्थानीय कार्यक्रम मर शामिल होंगे और इसके बाद जबलपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम यादव सुबह 10.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *