बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले रेलवे की बढ़ा रहे आय, 30 दिन में कमा लिए 13 करोड़ 41 लाख

बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले रेलवे की बढ़ा रहे आय, 30 दिन में कमा लिए 13 करोड़ 41 लाख

रेलवे की कमाई बढ़ाने वालों में न सिर्फ ट्रेन की टिकट लेने वाले यात्री हैं, बल्कि बिना टिकट सफर करने वाले भी शामिल है। पश्चिम मध्य रेलवे की आय बढ़ाने वालों में इनका योगदान बढ़ता जा रहा है। पमरे में अप्रैल माह में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर चलाए गए टिकट जांच अभियान में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों पर चालू वित्तीय वर्ष के पहले माह अप्रैल में एक लाख 88 हजार यात्री बिना टिकट और अनाधिकृत यात्रा करते हुए मिले।

इनसे रेलवे की जांच टीम ने जुर्माना के तौर पर इनसे मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 13 करोड़ 41 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया, जो कि रेलवे द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 22 प्रतिशत अधिक कमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *