प्रदेश मे 24 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

प्रदेश मे 24 जून तक दस्तक दे सकता है मानसू

भोपाल। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसूनी हलचल शुरू होने के संकेत मिले है, जिसके चलते 2 दिन बाद मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 24 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून के आने की उम्मीद है। उधर, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।

इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालाघाट में 78.3, शहडोल में 46, दतिया में 35, अनूपपुर में 26.4, निवाड़ी में 25, डिंडौरी में 24, सिवनी में 20, धार में 19, भिंड में 18, गुना में 14, विदिशा में 10.2, रायसेन में 10, राजगढ़ में आठ, खंडवा में सात, बड़वानी में पांच, इंदौर जिले में चार मिलीमीटर वर्षा हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *