पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव का निध

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केेंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव में ही हो। उनका पार्थिक शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया है, जहां लाेग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।

 

राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *