पंचायत निर्वाचन के लिये प्रशिक्षण देने के निर्देश

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि पंचायत आम/उप निर्वाचन के लिये संलग्न किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिये तत्काल नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा है कि मास्टर ट्रेनर्स को नाम निर्देशन-पत्र लेने, संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन, ईव्हीएम की कार्य-प्रणाली एवं सीलिंग, मतदान दलों को सामग्री वितरण, मतदान दिवस की व्यवस्था, मतगणना की प्रक्रिया एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा सहित अन्य विषयों पर समुचित प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।

 

See also  दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: राज्य मंत्री कुशवाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *