ट्विशा केस में बड़ा एक्शन: रिटायर्ड जज सास गिरिबाला CBI हिरासत में

192

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सीबीआई ने गुरुवार शाम ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया। सुबह से उनके कटारा हिल्स स्थित घर पर पूछताछ चल रही थी, जिसके बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की।

भारी पुलिस बल तैनात

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई।

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

इस कार्रवाई से एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं है।

पति पहले से CBI रिमांड पर

मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह (Photo)पहले ही सीबीआई रिमांड पर हैं।

अदालत ने उन्हें 29 मई तक एजेंसी की हिरासत में भेजा है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

मौत या हत्या? जांच के घेरे में पूरा परिवार

12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा (Photo) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद 24 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया।