जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति ने लिया सात्विक भोजन का जायका

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयविलाश पैलेस में पहुंचकर पहले गैलरी, संग्रहालय सहित कपड़ा बनाने वाले हथकरघा देखे और
यहां काम करने वालों से बात की। साथ ही महल में मौजूद छात्रों व छाताओं से बात की और उन्हें उपहार दिए। इसके बाद उन्होंने जयविलास पैलेस में 19 तरह के सात्विक भोजन का जायका भी लिया। उनके लिए विशेष तौर से सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इनमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस आदि तैयार किए गए थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक
शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जयविलास पैलेस पहुंची और यहां पर संग्रहालय व गैलरी को देखा। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों व
छात्राओं से बात की। साथ ही उन्हें चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी दिए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति करीब 2.40 बजे ट्रिपल आइटीएम जाएंगी। जहां
दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एयरपोर्ट से जयविलास पैलेस पहुंची। यहां पर उनकी आगवानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स
परिवार की। जयविलास पैलेश के पोर्च से लेकर अंदर तक जगह जगह नृत्यकलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया।
जयविलाश पैलेस में जय विलास पैलेस में हिंद स्वराज गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई हैं। जयविलास पैलेस में प्रदर्शनी सहित अन्य चीजों को
देखने व भोजन के बाद वे ट्रिपल आईटीएम के लिए रवाना होंगी। जहां पर दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *