जबलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और युवती

 जबलपुर
 जबलपुर के चेरीताल गोपाल आर्केड में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्किड के फर्स्ट फ्लोर पर अग्रवाल इंटरप्राइजेज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ऐसे में मंगलवार के दिन रात में कोतवाली थाना पुलिस ने यहां पर रेड मार दी। जिसके बाद दो युवती और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जब पुलिस अग्रवाल इंटरप्राइजेज पर छापा मारने के लिए पहुंची तो उन्हें आपत्तिजनक हालत में एक युवक और युवती मिले।

ऐसे में उन दोनों के साथ दुकान पर मौजूद एक और युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले गई। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना के सीएसपी प्रभात शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि चेरीताल के पास स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज में सेक्स रैकेट को लेकर कई बार हमें शिकायत मिली। बताया जाता था कि शॉप की आड़ में देह व्यापार का कार्य किया जाता है।

ऐसे में पुलिस की टीम ने जानकारी निकालते हुए एक मुखबिर को दुकान पर ग्राहक बना कर भेजा। मुखबिर से अग्रवाल इंटरप्राइजेज के मालिक हरीश अग्रवाल ने सौदा किया। साथ ही कुछ देर वहां बैठाया भी। क्योंकि शॉप में पहले से एक युवक और युवती मौजद थे। तभी टीम वहां पहुंची और वीरेंदर कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। ये दमोह जिले का रहने वाला है। जब पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची तो वहां दुकान का मालिक मौजूद नहीं था। उसको जैसे ही पुलिस की भनक लगी वो फरार हो गया।

See also  उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश समेत 6 में बढ़ी में ठिठुरन ,2 राज्यों में भारी बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *