चुनाव संबंधी कार्यों को गंभीरता से लें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के पूर्व जिलों में चल रही गतिविधियों की प्रगति जानी। जिले वार समीक्षा में राजन ने चुनाव संबंधी कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतदाता के विवरण में संभावित अशुद्धियों को सहीं करने, आधार संग्रहण, एक ही मतदाता के दोहरे वोटर आईडी कार्ड, फोटोग्राफिकल सिमिलर इंट्री, ब्लेक एंड व्हाइट फोटो वाले ईपिक की जगह नए कलर फोटो वाले इपिक कार्ड, लंबित चल रहे आवेदनों का निराकरण करने संबंधी विषयों पर जिलेवार समीक्षा की। प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जो जिले बेहतर कार्य कर रहे उनकी प्रशंसा की गई।

15 सितंबर तक दें मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा कि 1500 से अधिक मतदाता संख्या, दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले और जीर्ण-शीर्ण मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है, जिसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से मतदान केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराएँ।

हर विधानसभा क्षेत्र के 5 प्रतिशत मतदान केंद्रों का करें निरीक्षण

See also  सॉफ्टबैंक बेचेगा अपने 1750 करोड़ के स्टॉक ,Paytm को लगा करारा झटका

जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के पूर्व की गतिविधियाँ सही तरीके से चल रही हैं या नहीं। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र के 5 प्रतिशत मतदान केंद्रों का चयन कर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वहाँ जाकर निरीक्षण भी करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *