खेत में काम करते समय गिरी आकाशीय बिजली

खेत में काम करते समय गिरी आकाशीय बिजली

बहोरीबंद थाना अंतर्गत पथराडी पिपरिया गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। जिनको जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया हैम जानकारी के अनुसार पथराडी पिपरिया में गुरुवार को मजदूर एक खेत में रोपा लगा रहे थे।

गरज और चमक के साथ शाम को बिजली गांव के नजदीक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से स्थानीय निवासी नंदू उर्फ नंद किशोर गुप्ता पिता रूपचंद्र गुप्ता 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित कुमार पिता रामगोपाल 22 वर्ष, सुमन बाई पति रमेश 44 वर्ष, कुसुम जोगी पति पालम 36 साल, राजेश दाहिया पिता गणेश 35 साल, रामकली जोगी पति आनंद जोगी 30 साल, दया बाई पति दादूराम 35 साल, लक्ष्मी भूमिया पति मगना भूमिया 35 साल सहित रिया पटेल पिता परमानंद पटेल झुलस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *