कैट शो आज, देसी-विदेशी नस्ल की 200 बिल्लियों का होगा प्रदर्शन

भोपाल। नगरवासी आज पर्शियन, मेनकूल, बंगाल और इंडिमाऊ जैसी बिल्लियों की विभिन्न प्रजातियों का एक साथ दीदार कर सकते हैं। उन्हें यह मौका पीपुल्स माल में मिलेगा, जहां आज कैट शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कैट शो में आठ से 10 नस्ल की 200 बिल्लियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

फिलाइन क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया कि शहर में तीसरी बार कैट शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 200 से अधिक बिल्लियां देखने को मिलेगी। वही दर्शकों के लिए सबसे खास मेनकून बिल्ली है, जो कि सबसे लंबी होती है। इसकी कीमत लगभग दो से तीन लाख रुपए होती है, जो कि उत्तरी अमेरिका की एक नस्ल है।

पर्शियन बिल्ली

पर्शियन बिल्ली दिखने में काफी सुंदर होती है और इनकी आंखों में नीली होती है। साथ ही इन बिल्लियों के बाल काफी मखमली होते हैं। बिल्लियों की अन्य नस्लों की तुलना में पर्शियन बिल्ली की आंखें थोड़ी बड़ी होती है।

मेनकून बिल्ली

मेनकून एक बड़ी पालतू बिल्ली की नस्ल है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे पुरानी प्राकृतिक नस्लों में से एक है। इस नस्ल की उत्पत्ति अमेरिकी राज्य में में हुई, जहां यह आधिकारिक राज्य बिल्ली है।

बंगाली बिल्ली

यह एक ऐसी प्रजाति की बिल्ली है, जिसका चेहरा गोल और मुंह छोटा होता है। ये बिल्लियां बहुत लोकप्रिय हुईं। इनकी नस्ल को दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले ब्रितानी तथा बाद में अमेरिकियों ने अपनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *