केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल का निधन

Bhopal, मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक के बेटे की मौत हो गई है. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. जवान बेटे की मौत से परिजनों में मातम पसरा है. विधायक के घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह के भतीजे और नरसिंहपुर जिले के विधायक जालम पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल का निधन हो गया है। रविवार को मोनू पटेल 34 साल की उम्र में अपनी अंतिम साँसे ली। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे मोनू अपने कमरे में गए थे। जब 6 बजे तक वह रूम से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। कमरे में जाकर देखा तो मोनू बेड पर उल्टा पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *