कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित है – प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित है – प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि जिस वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो लगा था, उस वैक्सीन से लोगों को दिल का दौरा पड़ सकता है और अचानक वे मर भी जाते हैं। कोई जिम कर रहा है, कुछ और काम कर रहा है, मंच पर भाषण दे रहा है और वह वहीं पर गिरकर मर गया। उस वैक्सीन की कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा भी लिया है।

प्रियंका ने महंगाई, भ्रष्टाचार, खेती-किसानी से लेकर अग्निवीर के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोरल बांड की सच्चाई सामने आने के बाद पता लगा कि भाजपा देश की सबसे धनवान पार्टी है। जैसे गुंडे वसूली करते हैं, वैसे भाजपा सरकार चंदा वसूली कर रही है। उनके पास पैसा छापा मरवा कर, केस लगवा कर और चंदा लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *