इंदौर में NOTA ने बनाया नया रिकॉर्ड, अबतक की सबसे बड़ी जीत हुई 

इंदौर में NOTA ने बनाया नया रिकॉर्ड, अबतक की सबसे बड़ी जीत हुई

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब लोकसभा चुनाव में भी बड़ा रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। यहां Non of the Above यानी NOTA निर्णायक मतों का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। बता दें कि, दोपहर 12.45 बजे तक आए रूझानों के अनुसार यहां 1, 65,000 वोट नोटा पर डाले जा चुके हैं। हालांकि, इससे बड़ा दावा भाजपा द्वारा किया जा रहा है, वो ये कि इंदोर लोकसभा में कुल 15 लाख से अधिक वोट पड़े हैं। अगर नोटा और अन्य दलों को कुल 4 लाख वोट भी मिलते हैं तो बड़ी बात होगी। इसके बाद शेष 11 लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की जीत होगी। अगर भाजपा का ये केलकुलेशन सटीक बैठता है तो ये देश में अबतक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी कायम करेगी। हालांकि, दोपहर 12.45 बजे तक भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को 9,28,555 वोट मिल चुके हैं और वो 7,63, 712 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *