इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला एआइ पार्क

इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला एआइ पार्क

आइटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे इंदौर में अब प्रदेश का पहला एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पार्क और डाटा सेंटर खुलने जा रहा है। मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) ने इसका मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। यह पार्क मौजूदा आइटी पार्क के ठीक पीछे बनाया जाएगा। इस पार्क में जहां देश-विदेश की कई एआइ सेक्टर में काम कर रही कंपनियां जमावट करेंगी, वहीं करीब 10 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। फिलहाल एमपीआइडीसी देश-विदेश के एआइ सेक्टर से जुड़ी कंपनियों से बात कर उनकी जरूरत जान रही है, ताकि प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जा सके।

विजन डाक्यूमेंट तैयार कर लिया जाएगा

एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक सपना जैन ने बताया कि हाल ही में आइटी सेक्टर के देश-विदेश के आइटी प्रोफेशनल्स के साथ बैठक हुई थी। इसमें कई एनआरआइ उद्यमियों ने इंदौर में एआइ और डाटा सेंटर पार्क बनाने की बात कही थी। इसके बाद से हमने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ बाद प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। हालांकि इसमें कई महीने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *