अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को सेंधवा पुलिस ने पकड़ा

अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को सेंधवा पुलिस ने पकड़ा

 

बड़वानी। सेंधवा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को पकड़ा। इनमें एक हरियाणा और दूसरा गैंगस्टर चंडीगढ़ का है। हथियार की डील करते हुए क्षेत्र के एक सिकलीगर को भी गिरफ्तार किया। दोनों कुख्यात गैंगस्टर पर चंडीगढ़ व हरियाणा में आधा दर्ज से अधिक हत्या के प्रयास, मारपीट के मामले दर्ज हैं।

सुमित उर्फ दिलावर उर्फ गोरखा निवासी गोहाना तहसील गांधीनगर जिला सोनीपत (हरियाणा) और राहुल उर्फ रैली राजपूत निवासी न्यू इंदिरा कालोनी मकान नंबर 709 चडीगढ़ को पकड़ा।

इनके साथ ही बड़वानी जिले के उमर्टी थाना अंतर्गत गांव वरला के सुमेर उर्फ मुलिया सिकलीगर को धरदबोचा। आरोपितों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल जब्त किए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *