राम कथा के श्रवण मात्र से संवर जाता है मानव जीवन: खाद्य मंत्री सिंह

बांद्रभान में पूज्य राम सरकार महंत डॉ. प्रभा भारती जी के मुख से
17 से 21 दिसम्बर तक हो रही है राम कथा

भोपाल

सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के बांद्राभान में 17 से 21 दिसम्बर 2022 तक पूज्य श्रीराम सरकार मंहत डॉ. प्रज्ञा भारती जी के मुखारबिंद से राम कथा कही जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रविवार को बुदनी में प्रारंभ हुई राम कथा में पूज्य डॉ. प्रज्ञा भारती जी का पुष्प-गुच्छ, शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन सफल हो जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राम कथा बुधनी के बांद्राभान में तपोवन आश्रम (उत्तर तट) में दोपहर एक से सायं 4 बजे तक होती हैं। राम कथा के समाप्ति के बाद प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।

राम कथा के शुभारंभ दिवस पर विदिशा के सांसद पंडित रमाकांत भार्गव, बुधनी विधायक राजेन्द्र सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, अध्यक्ष सलकनपुरदेवी मंदिर ट्रस्ट महेश उपाध्याय, विनय भार्गव, अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय एवं मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।

 

See also  सर्दी बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ने लगे ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *